Rajasthan Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री की नामांकन सभा से मारवाड़ को साधेंगे खरगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rajasthan Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नामांकन सभा के जरिए कांग्रेस पूरे मारवाड़ को साधने का प्रयास करेगी। सीएम का यह नामांकन कितना महत्वपूर्ण है यह बताने और इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जोधपुर आ रहे हैं। सीएम के नामांकन के बाद उम्मेद स्टेडियम में एक बड़ी सभा भी होगी।

यह भी पढ़ें- RLP ने हॉट सीटों पर उतारे उम्मीदवार, आज सुबह जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

गहलोत अपना नामांकन सुबह 11.15 बजे दाखिल करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 खरगे जोधपुर पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे तक खरगे जोधपुर में रहेंगे। इस नामांकन सभा में कांग्रेस बाड़मेर, पाली, जैसलमेर सहित आस-पास की 25 सीटों को साधने का प्रयास कर रही है। यह पहली बार है जब सीएम की नामांकन सभा अपने परम्परागत स्थान पावटा चौराहे पर न होकर उम्मेद स्टेडियम में होगी। इससे पहले जब भी गहलोत नामांकन दाखिल रहे हैं तो पावटा चौराहे पर भी उनका कार्यालय खुलता है और वहीं उनकी सभा भी होती आई है।

यह भी पढ़ें- BSP candidate list: देर रात बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, 26 प्रत्याशियों के नाम तय

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम को जोधपुर पहुंच उम्मेद स्टेडियम में होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उधर विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। जिले की 10 विधानसभा सीट में 9 प्रत्याशियों के नामांकन बाकी है। सोमवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन का समय है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 9 नवम्बर तक नाम वापसी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XwDVkP9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment