Mallikarjun Kharge in Jodhpur: गहलोत पानी की तरह, सबको साथ लेकर चलते हैंः खरगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Mallikarjun Kharge in Jodhpur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नामांकन सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका स्वभाव पानी जैसा है। पानी का रंग क्या होता है? नीला मिलाओ, नीला होता है। गहलोत पानी की तरह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। खरगे ने कहा कि गहलोत 5 बार सांसद तो वहीं 5 बार विधायक बने। एक आदमी का दस बार चुनकर आना बड़ी बात होती है। इससे उनकी लोकप्रियता दिखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जयपुर जितना ही जोधपुर में विकास करवा दिया है। हालांकि इस बीच उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि आप ये बोल दें कि जोधपुर को ही राजधानी बना देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: इस चुनाव में एक बागी नेता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों के उड़ा दिए होश


ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का किया जिक्र
वहीं खरगे ने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का जिक्र कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। खरगे ने कहा कि ये तीनों मोदी सरकार के जवान हैं। जब भी मोदी को कहीं भी चुनावी प्रचार के लिए जाना होता है तो ये सबसे पहले ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को भेज देते हैं, ताकि अपने भाषणों में छापों का जिक्र कर सकें। खरगे ने सवाल किया कि केंद्र का खुफिया तंत्र क्या पांच साल तक सोता रहता है। केवल चुनाव के वक्त ही छापेमारी की जाती है। लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं होता है। खुद वाजपेयी सरकार ने भी ऐसा कभी नहीं किया था। खरगे ने कहा कि मुझे अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा की सरकार बनती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका, एक साथ 14 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

देश में ईडी ने मचाया आतंकः गहलोत
नामांकन सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मुख्यरूप से ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि आज ये तीनों संस्थाएं केंद्र सरकार के दवाब में काम कर रही हैं। जिस संस्था का काम आर्थिक अपराधियों को पकड़ने के लिए किया जाता है, उसे मोदी सरकार ने सरकार गिराने में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत का दुनिया में कहीं भी एक रुपया भी नहीं लगा है, फिर भी ईडी का नोटिस भेजा जा रहा है। डोटासरा के बेटों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के घर 6 महीने से ईडी बैठी हुई है। आज देश में ईडी का आतंक मचा रखा है। ये चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांधी परिवार को टारगेट करती है, लेकिन वे ये नहीं जानते कि इसी परिवार ने देश के लिए अपनी जान दे दी। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया।

भाजपा के साथ-साथ ED से लड़ेंगे चुनाव
राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस बार हमें भाजपा के साथ-साथ ईडी के साथ भी चुनाव लड़ना है। उन्होंने गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पांच साल में मुख्यमंत्री ने जनता के काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। WHO ने कहा कि कोरोना काल में राजस्थान सरकार ने शानदार काम किया है। पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया गया। हम निडरता के साथ भाजपा का मुकाबला कर रहे हैं। मोदी सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर किया। बॉर्डर पर लगने वाले कंटीले तार लगाए गए। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जब से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तभी से हिमाचल और कर्नाटक में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। ऐसे अगले लोकसभा चुनाव में फिर INDIA की जीत होगी और NDA को हार का सामना करना पड़ेगा। जनसभा में मनीषा पंवार, शाहजाद खान, वैभव गहलोत, किशनराम बिश्नोई, मीना कंवर, दिव्या मदेरणा, महेंद्र विश्नोई, प्रकाश छंगाणी, गीता बैरवा, मोहनलाल कटारिया, बद्री जाखड़, पदमाराम मेघवाल, संयम लोढ़ा भी मौजूद थे।

सीएम गहलोत ने बहन से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को सबसे पहले अपनी बहन विमला देवी के पास आशीर्वाद लेने मंडोर स्थित उनके घर गए। आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने सरदारपुरा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में सुबह 11:50 बजे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अशोक गहलोत के भांजे जसवंत सिंह और राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी भी मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZpxushO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment