Congress Candidate List: टिकट मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अशोक गहलोत सहित 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में जोधपुर शहर विधानसभा से मनीषा पंवार का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने मनीषा पंवार को टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं टिकट मिलने के बाद मनीषा पंवार ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में कई काम किए थे। ऐसे में जनता का समर्थन हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि इस बार मैं नहीं बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस फिर से राजस्थान में सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें- Congress Candidate First List: कांग्रेस की पहली सूची जारी, अशोक गहलोत सहित 33 नामों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि शहर विधानसभा सीट भी हॉट सीट में तब्दील हो चुकी है। शहर विधानसभा सीट परंपरागत रूप से सामान्य सीट रही है, लेकिन 2018 में कांग्रेस ने ओबीसी उम्मीदवार को मैदान में उतारा और जीत हासिल की। इस सीट पर अब तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को 6-6 बार जीत मिली है। हालांकि जनसंघ के जमाने से ही यह सीट वोटों के ध्रुवीकरण के रूप में पहचानी जाती है। पहले हिंदू-मुस्लिम। और 2008 में हुए परिसीमन के बाद सामान्य व ओबीसी। परिसीमन के पहले ब्राह्मण, मुस्लिम और वैश्य निर्णायक वोटर होते थे, लेकिन अब वैश्य, ओबीसी के साथ सर्व ब्राह्मण वोट भी इस सीट पर निर्णायक रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023 : वसुंधरा को झालरापाटन से मिला टिकट, अशोक लाहोटी का पार्टी ने काटा कटा

यह है अनुमानित जातिगत समीकरण

42,000 समस्त वैश्य
25-26,000 अल्पसंख्यक
26,000 रावणा राजपूत
25,000 सर्व ब्राह्मण
15,000 कुम्हार
8 से 10 हजार घांची
18 से 20 हजार अनुसूचित जाति
सोनी 8 हजार, सैन 3 हजार, माली 1500 हजार, दर्जी 2 हजार, गुर्जर 5 हजार और करीब के मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य जातियां भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D86QlAI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment