जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने पाली रोड पर झालामण्ड नाका पर रात्रि गश्त के दौरान बजरी से भरे तीन डम्पर और उन्हें एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त की। पांच व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान आपीएस अधिकारी शिवम जोशी ने नाका-3 पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान वहां आए बजरी से भरे तीन डम्पर रोके गए। बजरी के संबंध में कोई रवन्ना या रॉयल्टी रसीद नहीं पाई गई। ऐसे में तीनों डम्पर जब्त किए गए। इन डम्पर को एक कार में एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने कार भी जब्त की। वहीं, इनके साथ मिले ओमपुरा जाखण निवासी डूंगरसिंह पुत्र भंवरसिंह, बालाजी नगर निवासी पुखराज पुत्र हरिराम बिश्नोई, गुड़ा बिश्नोइयान निवासी भंवरलाल पुत्र कानाराम बिश्नोई, जोलियाली निवासी मानाराम पुत्र सुंदरलाल बिश्नोई, सूरसागर में गेंवा बाइपास निवासी ललित पुत्र अमरसिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया गया।
उधर, कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मूलत: बिहार में बेगू सराई हाल विजयराजे नगर निवासी विष्णु पुत्र राम महतो को गिरफ्तार कर 160 ग्राम गांजा जब्त किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/09fD4kw
0 comments:
Post a Comment