जोधपुर।
शास्त्रीनगर नगर में निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर ने छेड़छाड़, भद्दे इशारे और कॉलेज परिसर में पीछा करने का आरोप लगाकर शास्त्रीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। काूलेज के डीन व सचिव सहित तीन जनों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर ने डीन जीके सिंह, विजय कुमार बंसल, कॉलेज सचिव सचिन माथुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। रविवारीय अवकाश होने से कॉलेज में मौका मुआयना नहीं किया जा सका।
सहायक प्रोफेसर का आरोप है कि गत दिसम्बर से उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इतना ही नहीं, कॉलेज की लेबोरेट्री व अन्य जगहों पर जाने के दौरान उसका पीछा किया जाता है। पीडि़ता ने भद्दे इशारे करने का आरोप भी लगाया। पीडि़ता का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ कर कॉलेज छोड़ने के लिए दबाव डाला रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n0xfIDU
0 comments:
Post a Comment