Weather: जानिए क्यों पड़ रही है सितम्बर में जून जैसी गर्मी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करीब एक महीने बाद बुधवार को भीषण गर्मी रही। अधिकांश स्थानों पर पारा 40 डिग्री के समीप होने से दोपहर में लू जैसी िस्थति हो गई। पंखे गर्म हवा फैंक रहे थे। घर की छतों पर रखी पानी की टंकियों में गर्म पानी आ रहा था। दोपहर में बाहर गर्म हवाएं बेजान कर रहे थी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के बाद अब पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। अगले दो तीन दिन में जोधपुर और बीकोनर संभाग के कुछ हिस्सों में छींटे गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। जोधपुर में अगस्त महीने में केवल एक दिन बारिश हुई थी। कुल मिलाकर चालीस दिन से सूखे जैसी िस्थति है। बारिश आने के बाद तापमान में कमी होने की संभावना है।

जोधपुर में पारा 4.4 डिग्री अधिक
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सुबह हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 52 प्रतिशत रही। धूप निकलने के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी लेकिन पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। दोपहर में तापमान 39.2 डिग्री पर आ गया जो छह सितम्बर के सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक था। इस दौरान नमी 36 फीसदी रही। तापमान अधिक होने से दोपहर में तेज गर्मी लगने लगी। शहरवासियों के पसीने छूट पड़े। सितम्बर में जून सी गर्मी का अनुभव हुआ। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं के थेपड़े हलकान करते रहे। अगस्त महीने में हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान 35 डिग्री के भीतर रहने से भीषण गर्मी जरुर राहत रही थी।

पूरा पश्चिमी राजस्थान झुलसा
शहर -------- अधिकतम तापमान
बीकानेर -------- 41
जैसलमेर -------- 40
फलोदी -------- 39.6
श्रीगंगानगर-------- 39.6
जालोर -------- 39.5
बाड़मेर -------- 39.1
जोधपुर -------- 39.2
चूरू -------- 39.0



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VXr2QNP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment