कोविड -19 के अनुभव के जुड़ेंगे15 बोनस अंक, नए मानदंडों से बनेगी मैरिट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नर्सिंग व पैरा मेडिकल यूटीबी भर्ती का मामला
जोधपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 328 पदों पर यूटीबी भर्ती में कोविड -19 के अनुभव के 15 बोनस अंक दिए जाएंगे। अब अनुभव के इन अंकों के बाद ही फाइनल मैरिट लिस्ट जारी होगी। इससे पहले अनुभव के नंबर नहीं जोड़े जा रहे थे। विभागीय मानदंडों के अनुरूप अनुभव को वैटेज नहीं दिए जाने के खिलाफ अथ्यर्थियों ने आंदोलन किया था। प्रशासन के दखल के बाद सीएमएचओ कार्यालय ने अब लिखित आदेश जारी कर इस अस्थाई भर्ती में कोविड काल में दी गई सेवाओं के अनुभव का फायदा मिलेगा।

82 में से एक को मिलेगा मौका

अस्थाई तौर पर यूटीबी आधार पर की जा रही भर्ती में आशार्थियों की लंबी कतार है। 328 पदों के लिए 26,919 आवेदन आए हैं। औसतन 82 में से एक अभ्यर्थी को सेवा का मौका मिलेगा।

नागाैर में अटकी भर्ती

नागौर जिले में सीएमएचओ कार्यालय में चल रही नर्सिंग व पैरा मेडिकल यूटीबी भर्ती प्रक्रिया को लेकर तय मानदंडों में गड़बड़ी के आरोपों के चलते रोक दी गई है। इसी आधार पर जोधपुर में भी अभ्यर्थियों ने भर्ती में बोनस अंक नहीं दिए जाने पर प्रक्रिया रोकने की मांग की थी। प्रशासनिक दखल और समझाइश के बाद सीएमएचओ कार्यालय बोनस अंक के लिए तैयार हो गया। अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

भर्ती के लिए लंबी कतार

- नर्सिंग ऑफिसर के 110 पदों के लिए 16,553 आवेदन।

- एएनएम के 150 पदों के लिए 3387 आवेदन।- लैब टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए 2062 आवेदन।

- फार्मासिस्ट के 8 पदों के लिए 3799 आवेदन।-असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 30 पदों के लिए 1109 आवेदन।

बोनस अंक दिए जाएंगे

कोविड -19 के अनुभव के 15 बोनस अंक दिए जाएंगे। 15 बोनस अंक दिए जाने के बाद श्रेणीवार रिक्तिओं के दो गुणा तक की चयन सूची में आए अतिरिक्त अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 8 सितंबर को करवाया जाएगा।

- डॉ. प्रीतम सिंह सांखला, डिप्टी सीएमएचओचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तय मानकों के अनुरूप नर्सिंग व पैरा मेडिकल यूटीबी भर्ती में कोविड -19 के अनुभव के 15 अंक जोड़े जाने के निर्देशों के बावजूद अनदेखी की गई। अभ्यर्थियों के आंदोलन के चलते सीएमएचओ कार्यालय ने अब लिखित में आदेश जारी किया है कि कोविड काल में दी गई सेवाओं को इस भर्ती में वैटेज मिलेगा।

- पियूष ज्ञानी, संयोजक, राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XfNkuol
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment