जोधपुर।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार श्रीवास्तव ने जिला कलक्टर कार्यालय परिसर के डीआरडीए हॉल में बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर व जोधपुर रेंज के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत जताई। (ADG Anand Srivastava) (Law & Order)
एडीजी श्रीवास्तव ने कहा कि जोधपुर रेंज के जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा व फलोदी के साथ ही कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। लॉ एण्ड ऑर्डर बिगाड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, इंटेलीजेंस व आसूचना तंत्र विकसित कर आपसी सौहाद्रर्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
निष्पक्ष विधानसभा चुनाव करवाने के लिए तैयारियाें का जायजा लिया गया। संवेदनशील व अति संवेदनशील और असुरक्षित मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी ली गई। इनके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता पर भी विचार किया गया।
बैठक में पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, आइजी रेंज जयनारायण शेर, डीसीपी गौरव यादव, डॉ अमृता दुहन, एसपी जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव, फलोदी एसपी विनीत कुमार बंसल, जैसलमेर एसपी विकास सांगवान, बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद व बालोतरा एसपी, एडीसीपी, एसीपी मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4vCJ6Om
0 comments:
Post a Comment