Rajasthan: रोडवेज ने शुरू किया स्पेशल बसों का संचालन, यात्री करेंगे रियायती दामों में सफर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. Ramdevra Mela 2023: राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेवरा का मेला परवान पर है और बड़ी संख्या में जातरू आने लग गए हैं। वहीं, रोडवेज ने भी जातरुओं को बाबा के दर्शन कराने के लिए कम संसाधनों के साथ कमर कस ली है।

रोडवेज की ओर से जातरुओं के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं मुख्य मेला अवधि के दौरान यानि 17 से 29 सितम्बर तक रोडवेज और अधिक बसों का संचालन बढ़ाएगा। वर्तमान में रोडवेज बस स्टैण्ड पर रामदेवरा यात्रियों के लिए अलग टेंट लगाया गया है, जहां से वे टिकट लेकर सीधे बस में बैठ यात्रा कर सकते हैं।

यात्री करेंगे रियायती दामों में सफर
राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के सभी प्रमुख मेलों के दौरान यात्रियों को 50 फीसदी रियायत के साथ यात्रा करवाई जाएगी। इसके तहत रामदेवरा के मेले में पहली बार यात्रियों को आधे किराए में सफर का आनंद मिलेगा। यात्रियों को यह रियायत 29 सितम्बर तक मिलेगी। गौरतलब है कि आम दिनों में जोधपुर से रामदेवरा का किराया टोल टैक्स, मानव संसाधन अधिभार, आईटी, दुर्घटना क्षतिपूर्ति सहित कुल 202 रुपए किराया लगता है, वहीं अब मेले को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने जोधपुर से रामदेवरा का किराया 110 रुपए रखा है।

यह भी पढ़ें : BABA RAMDEVRA -मेहमानों की तरह जातरुओं की आवभगत, रोज 10 हजार लोग पा रहे प्रसादी

आम यात्रियों पर पड़ेगा असर
एक तरफ जहां रोडवेज कम बसों के साथ रामदेवरा के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्पेशल बसों की संख्या बढ़ाएगा, वहीं इसका असर अन्य आम यात्रियों पर पड़ेगा। आम यात्रियों को रूटीन बसें मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, रोडवेज प्रबंधन मेले के दौरान कम आय वाले रुटों पर बसों का संचालन बंद या बसों की संचालन अवधि कम कर सकता है।


बसें 100, मेले के दौरान दौड़ेगी 80 बसें
रोडवेज जोधपुर डिपो में करीब 100 बसें है। वर्तमान में करीब 30 बसें रामदेवरा के लिए चल रही है। वहीं मुख्य मेला अवधि के दौरान रामदेवरा के लिए करीब 80 से ज्यादा बसें संचालित की जाएगी। इससे रोडवेज को अच्छी खासी आय होगी। मेले के दौरान बसों की संख्या कम होने पर रोडवेज बाड़मेर, पाली, फलोदी, जैसलमेर, फालना, सिरोही, जालोर आदि डिपो से बसें मंगवाएगा।

रियायत से यात्रा सुलभ
लोक देवता बाबा रामदेव मेले को लेकर जन-जन में उत्साह है। रोडवेज की ओर से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को किराए में रियायत देकर उनकी यात्रा को सुलभ बनाया गया है।
सुनिल त्रिवेदी

यह भी पढ़ें : जल जीवन मिशन : पहली बार उदयपुर अव्वल, जयपुर-जोधपुर की स्थिति जान कर हो जाएंगे हैरान, देखें लिस्ट


रियायती सफर का उत्साह
रोडवेज की ओर से बाबा के जातरुओं को किराए में छूट देने से अनेक यात्रियों का सफर आसान होगा। यात्रियों में भी रियायती सफर का उत्साह रहेगा।
ओमप्रकाश सोनी


यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाएंगे
रामदेवरा के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। मुख्य मेलावधि में यात्री भार बढ़ने पर बसों की संचालन संख्या बढ़ाई जाएगी।
उम्मेदसिंह, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WFLewtZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment