IMD Rain Alert: फिर सक्रिय हुआ मानसून, बस इतने देर में 18 जिलों में होने वाली है बारिश, नया अलर्ट जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

उदयपुर। प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय हुए मानसून के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के भीतर अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, बूंदी, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: मानसून की टर्फ लाइन को लेकर आया बड़ा अपडेट, यहां होगी झमाझम बारिश

वहीं उदयपुर की बात करें तो यहां अरसे बाद बादल फिर बरसे। काफी दिनों तक तीखी धूप झेलने के बाद शुक्रवार को फिर लगा कि मानसून अभी बाकी है। शुक्रवार को शहर में आधा घंटा तेज बरसात हुई, वहीं शाम तक बूंदाबांदी होती रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात हुई। भादौ में पहली बार बरसात हुई। शहर में दोपहर 2.30 बजे बाद आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद भी शाम तक बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। ऐसे में बीते दिनों से बढ़ी उमस व गर्मी से निजात मिली। एक बारगी वातावरण में ठंडक घुल गई।

यह भी पढ़ें- 62 गांवों के किसानों पर मंडरा रहा है सबसे बड़ा खतरा, बर्बाद हो जाएगी ये चीज, जानें पूरा मामला

मौसम विभाग डबोक केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम तक 3.4 मिमी बरसात हुई, जबकि इससे पहले गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक 1.1 मिमी बरसात हुई थी। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले भी लगभग यही था। जयपुर केन्द्र ने अगले दो दिन में भी मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात की चेतावनी दी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे के दरमियान सलूम्बर में 14 मिमी, ओगणा में 12, केजड़ में 8, कोटड़ा में 7, खेरवाड़ा, सेमारी, डाया व जयसमंद में 6-6, गोगुन्दा व सेई बांध पर 2-2, सोम कागदर पर 1 मिमी बरसात हुई।


कहां कितनी बरसात
केंद्र - बरसात (मिमी)
नाई - 12
शहर - 11
देवास - 10
उदयसागर - 10
झाड़ोल - 9
कोटड़ा - 9
मदार - 9
स्वरूपसागर - 8
गोगुन्दा - 7
डबोक - 3.4
वल्लभनगर - 4



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nGMDbfO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment