भविष्य में हमारे खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतते नजर आएंगे : गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओलम्पिक खेलों से प्रतिभाओं को स्वर्णिम अवसर मिल रहे हैं। इससे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी मेडल जीतते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की उपलिब्धयां भी गिनाई। गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं से हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई है। अब हम मिलकर आगे बढ़ेंगे और राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: आखिरकार इस दिन लौटेगा मानसून, यहां होगी झमाझम बारिश, बड़ा अपडेट हुआ जारी


उन्होंने कहा कि विभिन्न नए जिलों के सृजन से राजस्व, चिकित्सा व स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाएं आमजन तक और सरलता से पहुंचेंगी। नए जिलों के सृजन के निर्णय से प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। गहलोत ने कहा कि अब हमें मिलकर वर्ष 2030 के राजस्थान का सपना देखना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार के विजन-2030 डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव जिला प्रशासन के जरिए दे सकते हैं। हर सुझाव और विचारों को लेकर पहले विभागीय और फिर राजस्थान का विजन डॉक्यूमेंट सितम्बर अंत तक जारी किया जाएगा। इसमें 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election 2023: परिवर्तन यात्रा का आगाज आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ


खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, फोटो खिंचाए
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों का अवलोकन किया। इस दौरान मैदान पर चल रहे रस्साकशी मुकाबला देखा। जिसमें धवा व केरू की छात्राओं के बीच मैच हुआ और धवा टीम ने मैच जीता। मैच के बाद मुख्यमंत्री ने विजेता-उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया व विजेता टीम के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान जोधपुर जिला के तीन एथलेटिक्स छात्र खिलाडियों को मेडल दिया। वहींं जोधपुर ग्रामीण की तीन छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान परिणीति विश्नोई ने योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला व राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, विधायक मनीषा पंवार, महेन्द्र विश्नोई, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, माडा उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह भील, उपमहापौर अब्दुल करीम जानी, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाहा आदि मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jUS2KOD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment