AIIMS में अब बैड पर ही हो सकेगी मरीज की सिटी स्कैन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) जोधपुर में मोबाइल सिटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है यानी गंभीर मरीजों को सिटी स्कैन कक्ष में जाने की बजाय उनकी बैड पर ही सिटी स्कैन की जा सकेगी। एम्स प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है जहां बैड साइड पर सिटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है।

AIIMS Jodhpur में न्यूरोसर्जरी आईसीयू/ओटी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ माधबानंद कर ने नए मोबाइल सीटी स्कैनर का उद्घाटन किया। यह आईसीयू (न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी दोनों) और न्यूरोसर्जरी ओटी के मरीजों के बैडसाइड सीटी स्कैन करने में मदद करेगा। इससे गंभीर रोगियों को आईसीयू से सीटी स्कैन कक्ष में नहीं जाना पड़ेगा। अब तक एम्स के विभिन्न मंजिल पर िस्थत आईसीयू से गंभीर मरीजों को सिटी स्कैन के लिए सिटी स्कैन लैब में जाना पड़ता था। इससे कई बार मरीज को जोखिम में स्थानांतरित करना पड़ता था। उद्घाटन कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके गर्ग, एकेडमिक डीन डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. एसएन भास्कर, डॉ. स्मिता पंडा, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह खेड़ा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।


2 साल से कम बच्चों का पूरा सिटी स्कैन
मोबाइल सिटी स्कैन मशीन का "ओम्निटॉम" मॉडल वयस्कों में सिर का सादा व कंट्रास्ट सीटी स्कैन और दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरे शरीर का सीटी स्कैन करने में सक्षम है। इससे सिर की चोट और अन्य बीमारियों के उन मरीजों के प्रबंधन में मदद मिलेगी जो गंभीर हैं और वेंटिलेटर पर है। यह सीटी एंजियोग्राफी करने में भी सक्षम है जो मस्तिष्क के संवहनी रोगों के प्रबंधन में मदद करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Cl3rZXw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment