डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों के 3500 ठेकाकर्मियों के आंदोलन से काम-काम प्रभावित
जोधपुर. अखिल राजस्थान चिकित्सा विभाग निविदा ठेका कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल जयपुर से लौटने के साथ ही ठेकाकर्मी मंगलवार को फिर से दो घंटे की हड़ताल पर रहे। राहत की बात यह रही कि संपूर्ण कार्य बहिष्कार फिलहाल टाल दिया। दो घंटे की हड़ताल के चलते मंगलवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल, महात्मा गांधी अस्पताल तथा उम्मेद जनाना हॉस्पिटल में ओपीडी एवं जांच प्रभावित हुई।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में साढ़े तीन हमार के करीब ठेकाकर्मी बजट घोषणा के कर्मचारियों का शोषण रोकने के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों के दायरे में सभी ठेकाकर्मियों को लाने की मांग को लेकर आंदोलरत है। सोमवार को ठेकाकर्मियों के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए जयपुर बुलाया गया। जयपुर से शिष्टमंडल के लौटते ही मंगलवार को ठेकाकर्मी फिर दो घंटे हड़ताल पर रहे।
ये मांग
- रेक्सो की तर्ज पर सरकारी कम्पनी आरएलएसडीसी को जल्द लागू किया जाए।
- कार्यरत सभी ठेकाकर्मियों को संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल किया जाए।
ये ठेकाकर्मी प्रभावित
चिरंजीवी योजना, डाटा एंट्री ऑपरेटर (मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एंव जांच योजना), ई-पहचान, ईसीजी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक, सफाई कर्मचारी, ट्रॉली मैन, ऑक्सीजन प्लांट, वर्कशॉप टेक्नीशियन, डीडीसी हेल्पर, मरीज सहायक, सिक्यूरिटी गार्ड, स्वागतकर्ता, टेलीफोन ऑपरेटर तथा लिफ्ट ऑपरेटर।
राहत की उम्मीद
नए प्रावधानों के दायरे में लाने की मांग को लेकर आंदोलरत ठेकाकर्मियों के शिष्टमंडल की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जयपुर में वार्ता सकारात्मक रही है। संपूर्ण कार्य बहिष्कार के स्थान पर 15 सितंबर तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। ठेकाकर्मियों को सरकार से राहत की उम्मीद है।
- तेजपाल, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान चिकित्सा विभाग निविदा ठेका कर्मचारी महासंघ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w0hS9zj
0 comments:
Post a Comment