Weather forecast Rajasthan: बंगाल की खाड़ी में बने Deep Depression के कारण 2 अगस्त से राजस्थान में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 2 अगस्त से 5 अगस्त तक राजस्थान के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश तट के पास उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दौसा जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 अगस्त को बारां, धौलपुर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर व 5 अगस्त को बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में 7 बजे तक झालावाड़, बारां, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अलवर, सीकर, झुांझुनूं और चूरू जिले में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इधर जयपुर जिले के कानोता बांध से चली चादर क्षेत्र वासियों के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। वहीं ढूंढ़ नदी के बीच पिछले कई सालों से कच्चे घर बनाकर निवास कर रहे करीब 10 परिवारों के लिए चिंता भरी राते गुजर रही है। स्थानीय निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि हम यहां पिछले कई सालों से कच्चे घर बनाकर निवास करके खेती बाड़ी का काम करते है।
25 साल बाद नदी में पानी आने से एक तरफ ख़ुशी हैं लेकिन जैसे-जैसे पानी का भराव नदी में बढ़ रहा हैं कई लोगों की चिंता सताने लगी है। यहां करीब 10 परिवारों के 70-80 लोग रहते हैं। सभी परिवारों के लोग अपने घरों का सामान उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे है।
यहां निवास कर रहे लोगों को चिंता हैं कि रात में अचानक तेज बारिश हो जाए तो कभी भी हमारे घरों तक पानी पहुंच सकता है। ग्राम पंचायत कानोता के कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) जयसिंह बसवाल ने बताया यहां नदी के बहाव क्षेत्र में रह रहे लोगों सूचित कर दिया गया है कि जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाए। रात में कभी भी अचानक बारिश होने से अधिक पानी आ सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U5jThgL
0 comments:
Post a Comment