जोधपुर. तेल कम्पनियों ने मंगलवार को वाणिज्यिक गैस के दामों में और कमी कर दी। 19 किलो का वाणिज्यिक सिलेण्डर 92.50 रुपए सस्ता हो गया। इसकी कीमत 1722 रुपए हो गई, जबकि 14.2 किलो के घरेलू गैस के सिलेण्डर की कीमत पांच महीनों से 1110.50 रुपए ही बनी हुई है। वाणिज्यिक सिलेंडर जुलाई में छह रुपए और जून में 85 रुपए सस्ता किया था।
बीते पांच साल में रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि दुकान व फैक्ट्री में काम आने वाले वाणिज्यिक गैस में तुलनात्मक रूप से कमी देखने को मिल रही है। तकरीबन पांच साल पहले जनवरी 2019 वाणिज्यिक गैस (19 किलो सिलेंडर) रसोई गैस (14.2 किलो सिलेंडर) से 146 फीसदी महंगी थी। जनवरी 2019 में रसोई गैस का सिलेंडर 500.42 रुपए में मिल रहा था और वाणिज्यिक सिलेंडर 1232 रुपए का था। वर्तमान में रसोई गैस का सिलेंडर 1110.50 रुपए और वाणिज्यिक सिलेंडर 1722 रुपए का हो गया है यानी वाणिज्यिक गैस अब घरेलू गैस से केवल 55 फीसदी ही महंगी रह गई है।
प्रति किलो गैस में आया काफी अंतर
वर्तमान में 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर में एलपीजी 90.70 रुपए प्रति किलो मिल रही है जबकि 14.2 किलो के सिलेंडर में 78 रुपए प्रति किलो मिल रही है। दोनों में केवल 12 रुपए प्रति किलो का अंतर है। जनवरी 2019 में घरेलू गैस 35 रुपए प्रति किलो और वाणिज्यिक गैस 64 रुपए प्रति किलो मिल रही थी यानी दोनाें में 29 रुपए प्रति किलो का अंतर था।
ऐसे महंगी होती गई घरेलू गैस
दिन -------- 14.2 किलो सिलेंडर के दाम--- 19 किलो सिलेंडर के दाम
अगस्त 2023 ----------- 1110.50 ----------- 1722
मई 2022 ----------- 1007.00 ----------- 2385
जून 2021----------- 816.50 ----------- 1582
जुलाई 2020--------- 601.50----------- 1155
जनवरी 2019 --------500.42 ----------- 1232
-----------------------
अगस्त 2023 में एलपीजी के विभिन्न दाम
घरेलू गैस
14.2 किलो --------- 1110.50 रुपए
5 किलो --------- 407.50 रुपए
10 किलो कम्पोजिट- 791 रुपए
5 किलो कम्पोजिट - 407.50 रुपए
व्यावसायिक गैस
19 किलो --------------------------- 1722 रुपए
5 किलो एफटीएल रिफिल--------- 456 रुपए
5 किलो पीओएस रिफिल --------- 498.50 रुपए
2 किलो पीओएस रिफिल --------- 219.50 रुपए
47.5 किलो सिलेंडर ----------------- 4301 रुपए
19 किलो नैनो कट------------------ 1981.50 रुपए
------------------------------------
घरेलू गैस की तुलना में वाणिज्यिक गैस लगातार सस्ती हो रही है।
दीपक गहलोत, अध्यक्ष, राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OIBe7jN
0 comments:
Post a Comment