जोधपुर. भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की राय और फीडबैक के आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तय होंगे। उन्हाेंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। भाजपा अपने की कीर्तिमान को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरा राजस्थान से गहरा लगाव है। जब हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की कहानियां सुनते हैं तो दुख होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में सिवाय घोटाले और भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। अब घोषणाओं से प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता किसी तरह बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। टिकट में मानदंड के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना किसी सिफारिश के कार्यकर्तओं की राय और फीडबैक के आधार पर विशुद्ध रूप से मैरिट से मिलेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pygnXx8
0 comments:
Post a Comment