Monsoon ने शहर को कर दिया बेहाल तो एक्शन में आई सरकार, एक झटके में जारी किए 40 करोड़, जानिए क्यों

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। लंबे समय से बदहाल सड़कों की हालत अब जल्द ही सुधरने की उम्मीद जगी है। नगर निगम (उत्तर) क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व री-कारपेटिंग के 68 कार्य शीघ्र शुरू होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में 47 किलोमीटर की सड़कों के कार्य होंगे। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और मानसून ने कर दिया ऐसा बड़ा कमाल, यहां हुई झमाझम बारिश

दरअसल, मानसूनी सीजन के बाद नगर निगम उत्तर और दक्षिण की सड़कों की जो हालत हुई है, उसने शहर की सूरत ही बिगाड़ के रख दी है। शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं बची है जो उधड़ी हुई ना हो। वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। इस बीच अब राज्य सरकार ने पहले नगर निगम उत्तर के क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इससे शहर की 47 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- IMD Alert: इस दिन अपनी रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जमकर गरजेंगे बादल और गिरेगी बिजली, रहें सावधान

शहर का अभी है ये हाल

बारिश के बाद शहर की सड़कों के हालात यह है कि 10 मिनट की दूरी तय करने के लिए 20 मिनट का समय लग रहा है। कहीं सड़कें धंस गई हैं तो कहीं गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। सड़कों पर गड्ढों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में तो स्थिति गंभीर होने के कारण पैदल आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जोधपुर शहर (उत्तर) में 43 विकास कार्यों के लिए भी 16.48 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्ष, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक हॉल निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्य होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/T51FD4Y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment