बाइक चुराकर बेची, कल-पुर्जे तोड़ इंजन कबाड़ में बेचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देवनगर थाना पुलिस ने बलदेव नगर में एक क्लिनिक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें बाइक चोरी करने से लेकर टुकड़े-टुकड़े करने व कबाड़ में खरीदार शामिल हैं। बाइक का इंजन, चैसिस व अन्य हिस्से और चोरी की एक मोपेड बरामद की गई है।
आरपीएस व थानाधिकारी शिवम जोशी ने बताया कि मूलत: चानणा भाखर में जोशी कॉलोनी हाल कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में गोकुल धाम सोसायटी निवासी स्वरूप जोशी की बाइक गत दो अगस्त को बलदेव नगर में एक क्लिनिक के बाहर से चोरी कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आ गया। उसके आधार पर चोर की तलाश शुरू की गई। द्वारका प्रसाद व रामहरी राव को हिरासत में लिया गया। दोनों ने चोरी की बाइक आसिफ खान को बेचना बताया। आसिफ को हिरासत में लिया गया तो पता लगा कि बाइक के पुर्जे अलग-अलग करने व तोड़ने के लिए मोहम्मद रफीक को दी थी, जहां से बाइक का इंजन लाकर बासनी में कबाड़ी मोहम्मद शफीक को बेच दिया था। पुलिस ने चानणा भाखर में आचार्य कॉलोनी निवासी द्वारका प्रसाद (32) पुत्र हुक्मीचंद आचार्य, शिव बस्ती निवासी रामहरी (30) पुत्र बच्चूराम राव, शिव कॉलोनी निवासी आसिफ खान (22) पुत्र अब्दुल कादिर, पुराने स्टेडियम के पीछे निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ राजू (35) पुत्र मोहम्मद इकबाल और उदयमंदिर में मेड़ती गेट के पास निवासी मोहम्मद शफीक (49) पुत्र छोटू को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मोहम्मद शफीक से इंजन व आसिफ खान से चैसिस व अन्य हिस्से बरामद किए गए। वहीं, मोहम्मद रफीक के कबाड़खाने की तलाशी में एक मोपेड जब्त की गई। जिसके चोरी की होने की आशंका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EkUqPzZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment