JNVU Gang rape: आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने उठाया यह कदम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित हॉकी मैदान में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए पुलिस ने मामले को केस ऑफिसर स्कीम में ले लिया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ अमृता दुहन ने बताया कि प्रकरण में दस दिन में जांच कर बाड़मेर जिले में उण्डू निवासी समन्दरसिंह और भट्टमसिंह व ओसियां निवासी धर्मपालसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह और झुंंझुनूं में बगड़ निवासी कृष्णा गेस्ट हाउस कर्मचारी सुरेश के खिलाफ गत 26 जुलाई को चार्जशीट पेश की गई थी। प्रकरण की ट्रायल और आरोपियों को जल्द सजा तक पहुंचाने के लिए मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत भारद्वाज को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जो कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस से जुड़े हर पहलू की मॉनिटरिंग करेंगे।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को पीडि़ता अपने साथी के साथ भागकर जोधपुर आई थी। 16 जुलाई की सुबह 4.30 से 5.15 बजे के बीच साथी को बंधक बनाने के बाद समंदरसिंह, भट्टमसिंह व धर्मपालसिंह ने जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस के हॉकी मैदान में नाबालिग से बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया था। इससे पहले गेस्ट हाउस में कर्मचारी सुरेश ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sZ7ABCh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment