मोपेड सवार महिला से पर्स लूटा, आइ-फोन व रुपए थे पर्स में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-12 में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोपेड सवार एक महिला से बैग लूट लिया। जिसमें कुछ रुपए व आइ-फोन रखा था। चौहाबो थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश के प्रयास शुरू किए हैं। (Police station Chopasni housing board)
पुलिस के अनुसार चौहाबो सेक्टर-12 निवासी दम्पती मोपेड पर घर लौट रहे थे। महिला पीछे बैठी थी और हाथ में पर्स था। घर के पास गली के बाहर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक पर दो युवक पास आए और महिला के हाथ में झपट्टा मार पर्स लूट लिया। फिर दोनों लुटेरे तेज रफ्तार में भाग गए। पर्स में दो हजार रुपए व एक आइ-फोन रखा हुआ था। वारदात से महिला चिल्लाने लगी। पति ने मोपेड रोकी और जानकारी ली। साथ ही लुटेरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू करवाई। रामकिशन दुलानी की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं लग पाया है।
पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आ गए। इनके आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RbSoy0W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment