किराडु के मंदिर भी विश्व धरोहर की सूची में हो सकते हैं शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नंदिनी व्यास, जोधपुर। बाड़मेर के किराडु मंदिर की विश्व धरोहर की सूची में शामिल होने की संभावना है। इसके लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जोधपुर ने मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। बाड़मेर से करीब 35 किमी दूर किराड़ु के मंदिर स्थित हैं। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान की ओर से टीम ने निरीक्षण करने के पश्चात यहां की कलाकृतियों के आधार पर यह प्रस्ताव भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) दिल्ली को भेजा है। किराड़ु के प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक विश्व धरोहर बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।साथ ही प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुए मंदिरों में जो शेष बचे हैं, उनका संरक्षण हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: इस दिन लौट कर आने वाला है मानसून, शुरु होगा झमाझम बारिश का दौर, नया अपडेट जारी

यह है इतिहास

इन मंदिरों का निर्माण 11 वीं व 12 वीं शताब्दी में हुआ था। यहां 46 मंदिर बनाए गए थे, जिनमें से प्राकृतिक आपदाओं व संरक्षण के अभाव में कई मंदिर नष्ट हो गए एवं अब 5 मंदिर ही शेष हैं। मंदिर में पत्थरों की आकर्षक कलाकृतियां बनी हुई हैं। साथ ही पत्थरों पर रामायण, महाभारत, समुद्र मंथन आदि कई ऐतिहासिक उद्धरणों को उकेरा गया है।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: आखिरकार मानसून ने दिया बड़ा झटका, इतने दिनों का लगा ब्रेक, सामने आई बड़ी जानकारी

मंदिरों का हो सकेगा संरक्षण

किराड़ु के मन्दिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से मंदिरों का संरक्षण होगा। राजस्थान की एक और ऐतिहासिक धरोहर संरक्षित हो सकेगी। विश्व धरोहर में शामिल होने से किराड़ु के मन्दिर तथा बाड़मेर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इमरान अली, अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जोधपुर वृत्त



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8rS2Vpm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment