जोधपुर।
देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया की भील बस्ती के एक व्यक्ति व उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। पीडि़त को समाज में वापस लेने के लिए 21 सौ रुपए व भोजन करने का दबाव डाला गया। (Boycott from society)
पुलिस के अनुसार भील बस्ती निवासी श्रवण पुत्र प्रभु भील ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर भैराराम पुत्र तेजाराम भील, अमरलाल पुत्र गोरखाराम, मोहनलाल पुत्र चेनाराम, ओमाराम पुत्र रतनाराम, मेहराराम पुत्र तेजाराम, अनिल पुत्र नेमीचंद, भरत पुत्र देवीलाल, देवेन्द्र पुत्र सुखाराम, हरचंद पुत्र सोनाराम, पोलाराम, मोहनराम व मेहराराम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि समाज के पंचों ने श्रवण व उसकी पत्नी और परिवार को समाज से बहिष्कृत कर रखा है। सामाजिक कार्यों में उन्हें नहीं बुलाया जाता है। समाज का कोई व्यक्ति उनके यहां आता जाता है तो उसे भी समाज से बहिष्कृत करने की धमकियां दी जा रही हैं। गत 28 अप्रेल को मसूरिया में समाज के तीन-चार व्यक्ति मिले और 21 सौ रुपए दण्ड भुगतने व खाना करने के लिए दबाव डाला, लेकिन पीडि़त ने इनकार कर दिया। आरोपियों ने दण्ड न भुगतने तक समाज से बाहर रहने की धमकियां दी।
आरोप है कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने उसकी मदद की थी। इसका पता लगने पर समाज के लोगों ने उसे भी समाज से बाहर कर दिया था। फिर पांच हजार रुपए दण्ड वसूला गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/COzyatY
0 comments:
Post a Comment