हादसा कर भगाई कार पुलिस ने रूकवाई, फिर निकाली, लोगों ने रास्ता रोका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कार को टक्कर मार भाग रही कार को पुलिस ने रविवार देर रात पाली रोड पर झालामण्ड चौकी के सामने रुकवा लिया और युवकों की भीड़ के चलते कार रवाना कर दी। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने हादसा करने वाली कार में पुलिस अधिकारी के सवार होने और उसे मिलीभगत से भगाने का आरोप लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो युवकों ने रास्ता खोला।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शताब्दी सर्कल के पास देर रात एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। इससे किसी के चोट नहीं आई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। रोकने की बजाय चालक एक कार को शहर की तरफ भगा ले गया। दूसरी कार चालक ने पुलिस को सूचित किया। झालामण्ड नाका पर पुलिस ने बैरियर लगाकर हादसे से भागकर आ रही कार रोक ली। इतने में पीछा करते हुए कुछ युवक भी वहां पहुंच गए। वे हादसे के बाद रुकने की बजाय भागने पर रोष जताने लगे। इस दौरान चालक ने मौका पाकर कार शहर की तरफ दौड़ा दी।
इससे क्षेत्रवासियों व युवकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाली कार में पुलिस अधिकारी भी सवार था। इसी वजह से पुलिस ने कार रोकने के बाद भी भगा दी। आरोप है कि पुलिस के एक अधिकारी ने कार भगाने में मदद की।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव का कहना है कि कार को टक्क्र मार भाग रही कार को रुकवाया गया था, लेकिन युवकों ने चालक से बदसलूकी तो कार भगाकर ले गए। कार में पुलिस अधिकारी के सवार होने का आरोप लगाया गया है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
रास्ता रोका, समझाइश व निष्पक्ष जांच पर मानें
गुस्साए क्षेत्रवासियों ने नाकाबंदी के लिए रखे बैरियर को सड़क पर लगाकर यातायात बंद कर दिया। वे सड़क पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शहर आने वाले वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला गया। सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया। वार्ता के बाद निष्पक्ष जांच व दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर सभी सहमत हुए और रास्ता खोला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5MPdJvx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment