राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Phalodi Road Accident : फलोदी । राजस्थान के नए जिले फलोदी में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक परिवार के बताए जा रहे है। यह सभी लोग सुबह जैसलमेर के बांधेवा गांव से रवाना होकर फलोदी की ओर आ रहे थे कि खारा गांव की सरहद पर फलोदी की ओर आ रहे कंटेनर ट्रेलर के पीछे टक्करा गई। जिससे हादसे में बोलेरो में सवार सात जनों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो जने गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से अस्पताल की ओर रवाना किया गया, बाद में कलरां के पास घायलों को 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट किया और वहां से फलोदी जिला अस्पताल लाया। जहां से जोधपुर रैफर शरीफा की मौत हो गई।

हादसे में अल्लादीन खां (60) पुत्र इस्माइल खां, शायर खां (60) पुत्र सुभान खां, इनिया (40) सभी निवासी जूनेजों की ढाणी, एमणा (55) पत्नी जानू खां निवासी गाजी मगरा, फलोदी, खातू (55) पत्नी अब्दुल खां जुनेजों की ढाणी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शरीफा (65) पत्नी निजामदीन उर्फ कालूं खां निवासी जुनेजों की ढाणी की जोधपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, गलत ट्रेन में चढ़े, उतरने के प्रयास में एक युवक की मौत

पुलिस पहुंची मौके पर
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के शवों को मौके पर रखवाया और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर लोगों मौके पर एकत्रित हो गए, जिससे जाम के हालात बने। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर लंबा जाम लग गया।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
हादसे में कंटेनर ट्रेलर की टक्कर से एसयूीव बुरी तरह से क्षतिग्र्रस्त हो गई। यही कारण रहा कि बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही और एक घायल महिला की भी जोधपुर ले जाते समय मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4fmpIv9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment