Weather News: कुछ देर में अचानक तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, इन 20 से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

weather news Today Rajasthan: राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। बुधवार को 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। इसमें 8 बजकर 10 मिनट तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ देर में झालावाड़, बारां, कोटा, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा और अजमेर में अचानक तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, धौलपर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के भीतर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, जिसके चलते 20 से 23 जुलाई के बीच राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज हो सकती।

यहां के लिए अलर्ट जारी
20 जुलाई - बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उयदपुर, जालोर और पाली जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

21 जुलाई- अजमेर,बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और पाली जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हैं।

22 जुलाई - हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में अति भारी बारिश और बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर,जोधपुर, नागौर और पाली जिले में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

23 जुलाई- अजमेर,भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/K4zjSc5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment