लोहावट (जोधपुर).
जिले के एक गांव में कलयुगी पिता ने चाकू की नोंक पर नाबालिग पुत्री से बलात्कार किया और दो साल तक डरा-धमकाकर देह शोषण करता रहा। पीडि़ता के भाई ने पिता की करतूस देखी तो पोल खुली। पुत्र को जान से मारने की धमकियां देने के बाद पिता दो लाख रुपए लेकर घर से भाग निकला। पुलिस ने रविवार देर शाम एफआइआर दर्ज की।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की की शिकायत पर पिता के खिलाफ डरा-धमकाकर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और घर से दो लाख रुपए सहित फरार होने की एफआइआर दर्ज कराई है। पीडि़ता के बयान दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू की गई है। उसका सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा।
आरोप है कि करीब दो साल पहले पिता ने चाकू व तलवार से घरा-धमकाकर पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। इसके बाद से पिता घर में ही डरा-धमकाकर बलात्कार व देह शोषण करने लग गया। बलात्कार के दौरान पिता अपनी पुत्री को जबरन टेबलेट भी देता था।
पुत्र ने देखा तो उजागर हुई करतूत
आरोप है कि शनिवार सुबह दस बजे पिता ने घर में अकेली पुत्री से एक बार फिर बलात्कार किया। तभी पीडि़ता का भाई वहां आ गया और पिता की करतूत देख ली। उसने विरोध किया तो पिता ने पुत्र से मारपीट की। उस पर धारदार हथियार से वार कर जान से मारने की कोशिश भी की। उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। घर में लोहे के बक्से का ताला तोड़कर मजदूरी के रखे दो लाख रुपए लेकर भाग गया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी पिता डरा-धमकाकर सभी को धर से निकाल देता था। फिर उसके साथ बलात्कार करता था। धमकियों के डर से उसने किसी को नहीं बताया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mrpcWtw
0 comments:
Post a Comment