जोधपुर।
माता का थान थानान्तर्गत बोरड़ी वाला जाव में किराए के कमरे में पत्थर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पत्नी की हत्या करने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शादी के बाद पति ने पत्नी की पढ़ाई करवाई थी। फिर पत्नी आरएलपी से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय रहने लग गई थी। फैक्ट्री में मजदूरी करके हर माह 15-20 हजार रुपए पत्नी को देता था। इसके बावजूद पत्नी उसे तवज्जो नहीं देती थी और वह अलग रहना चाहती थी। (Murder of RLP leader wife)
थानाधिकारी प्रेमदान रतनू के अनुसार बोरड़ी वाला जाव स्थित किराए के कमरे में नौसर निवासी सुमन (35) पत्नी रमेश बेनीवाल की हत्या कर दी थी। मृतका के भाई खाबड़ा खुर्द में खंगार की ढाणी निवासी भाई गोरधनराम ने बहनोई रमेश बेनीवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तार पति रमेश पुत्र मंगलाराम जाट को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमाण्ड लिया गया है।
पति को तवज्जो नहीं देती, अलग रहना चाहती थी
पुलिस का कहना है कि 15 साल पहले सुमन व पति रमेश की शादी हुई थी। दो बेटे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। शादी के दौरान सुमन 7-8वीं तक पढ़ी थी। पति ने आगे की पढ़ाई करवाई थी। वह हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कारपेंटर है। हर महीने पत्नी को 15-20 हजार रुपए देता था, लेकिन दोनों में अनबन होने लगी थी। पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह अलग रहना चाहती थी।
देर से लौटे पति ने खाना बनाया, बात की तो मारपीट की
आरोपी पति गत शुक्रवार देर रात कमरे आया था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन पत्नी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला था। फिर दरवाजा खोलने पर वह कमरे में गया। पति ने ही अपने लिए खाना बनाया था। खाना खाने के बाद उसने पत्नी से बातचीत शुरू की तो विवाद हो गया। पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। कुछ देर बाद गुस्से में पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/P87Muon
0 comments:
Post a Comment