लॉरेंस के गुर्गे व हार्डकोर के कब्जे से जेडीए ने मुक्त करवाई जमीन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
पुलिस की सूचना के आधार पर जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने गुरुवार को दईजर गांव में कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे और हार्डकोर के कब्जे से बेशकीमती जमीन मुक्त करवाई। जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा कर बनाई तीन फुट ऊंची दीवार व कच्च कमरा ढहा दिया गया। (Pawan solanki) (Lawrence Bishnoi)
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पदाला बेरा निवासी हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर पवन पुत्र लालसिंह सोलंकी को गत दिनों गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने विनोद गहलोत व अन्य की मदद से दईजर गांव में जेडीए की 100 गुणा 125 फुट जमीन पर कब्जा कर चार दीवारी बना रखी है। इस संबंध में जेडीए को लिखित में सूचित किया गया।
जेडीए जोन-6 के तहसीलदार, निरीक्षक, पटवारी, सहायक अभियंता, प्रवर्तन अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कविया के नेतृत्व में जेडीए का दस्ता दईजर के खसरा संख्या 138 में अतिक्रमण स्थल पहुंचा। हार्डकोर व साथियों ने पचास लाख रुपए कीमती जमीन पर कब्जा कर तीन फुट ऊंची दीवार व कच्च कमरा बना रखा था। साथ ही बिजली का कनेक्शन भी ले लिया गया था।
पुलिस लवाजमे के साथ जेडीए दस्ते ने जेसीबी की मदद से कब्जा कर बनाई दीवार व कच्चा मकान ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
प्रवर्तन अधिकारी (उत्तर) प्रवीण गहलोत ने बताया कि हार्डकोर अपराधी की कब्जाशुदा जमीन अतिक्रमण मुक्त कर जेडीए ने कब्जे में ली है। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी (दक्षिण) अमरसिंह रतनू, भू-अभिलेख निरीक्षक जोन-6 शैतानसिंह, पटवारी जोन-6 प्रहलादसिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चित अनिल शर्मा, उप निरीक्षक रामलाल आदि मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/96QvNMW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment