खाद्य व्यवसाय चलाने के लिए फॉस्टेक सर्टिफिकेट जरूरी
जोधपुर. खाद्य कारोबारियों को चिकित्सा विभाग प्रशिक्षण देगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण व आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य कारोबारियों को फॉस्टेक प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित होगा।
मिलेगा सर्टिफिकेट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश माली ने बताया कि खाद्य व्यवसाय चलाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। यदि यह प्रमाण पत्र आपके पास नहीं है तो भविष्य में आपका फूड लाइसेंस रद्द अथवा नवीनीकरण नहीं हो पाएगा। सभी को यह फॉस्टेक सर्टिफिकेट नि:शुल्क दिया जाएगा।
आधार कार्ड साथ लाएं
प्रशिक्षण के लिए अपना आधार कार्ड और एफएसएसएआईलाइसेंस की फोटो कॉपी लेकर आना है।
यहां प्रशिक्षण शिविर
21 जुलाई : एसबीआई बैंक के पास माहेश्वरी बगेची,ओसियां।
22-23 जुलाई : सीएमएचओ कार्यालय, जोधपुर।
---------------
इनका कहना है
प्रशिक्षण शिविर में फूड सेफ्टी एक्ट से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर केटरिंग, रिटेल, मैन्युफैक्चर, होटल, मिठाई दुकान सभी खाद्य कारोबारियों के लिए हैं।
- डॉ. प्रीतम सिंह सांखला, डिप्टी सीएमएचओ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mQldz3a
0 comments:
Post a Comment