नहीं सहेगा राजस्थान अभियान: भाजपा की सभा में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने साधा निशाना
जोधपुर. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रदेश की गहलोत सरकार ओरंगजेब की राह पर चल रही है। राजस्थान तुष्टीकरण की राजधानी बन गया। कांग्रेस पार्टी और तुष्टीकरण का चोली दामन का साथ है।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज चौराहे पर ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित सभा में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि करौली में दंगा हुआ, रामनवमी के जुलूस पर छतों से पत्थर बरसाए गए। सरकारी की गुप्तचर सेवा कहां गई थी? दंगा में माताओं-बहनों के साथ दुव्र्यवहार हुआ, लेकिन गहलोत सरकार ने जांच में भी तुष्टीकरण किया। गिरफ्तारी में भी तुष्टीकरण। सालासर में रामदरबार को तोड़ा गया। अलवर में शिवलिंग को ड्रिल कर तोड़ा गया। यह सरकार औरंगजेब के रास्ते पर चल रही है। इसके चलते भीलवाड़ा और जोधपुर में दंगा हुआ। इसी तुष्टीकरण की नीति के चलते कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ। उन्होंने फिर जनता से पूछा- क्या हम इस तुष्टीकरण की सरकार को सहन करेंगे? जनता बोली- नहीं।
डोटासरा पर निशाना
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार के चार-चार लोग आरएएस बन गए। आठवीं में तीन बार फेल होने वाले आरएएस बन जाते हैं। मैं चुनौती के साथ कहता हूं डोटासराजी को कि आप में हिम्मत है तो अपने परिवार के लोगों को वापस आरएएस की परीक्षा दिला दो।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AJbD6sh
0 comments:
Post a Comment