जोधपुर।
निजी स्कूल में सात साल की दूसरी कक्षा की छात्रा से बलात्कार व देह शोषण करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रकरण में सात साल की मासूम छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। जिसमें उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर बलात्कार के आरोप दोहराए। इस आधार पर निजी स्कूल के 24 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि गत 14 जुलाई को एक महिला ने सात साल की मासूम बेटी से बलात्कार करने के संबंध में निजी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। पीडि़ता दूसरी कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि एक साल पहले स्कूल में लंच के आस-पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मासूम छात्रा से बलात्कार किया था। इसके बाद डरा-धमकाकर उसने दो-तीन बार और देह शोषण किया था। गत 12 जुलाई को महिला पुत्री के कपड़े धो रही थी तब कपड़ों पर धब्बे नजर आने पर संदेह हुआ था। पुत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरकतों की जानकारी दी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mj26HAq
0 comments:
Post a Comment