एमडीएम अस्पताल : 52 दिन में दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट
जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल में रविवार को चौथ किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। चार घंटे चले ऑपरेशन में एक महिला ने अपने पति का जीवन बचाने के लिए किडनी डोनेट की है। एमडीएम में 52 दिन में यह दूसरी किडनी ट्रांसप्लांट है। इससे पहले 18 मई को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।
चौथा किडनी ट्रांसप्लांट
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एमडीएम अस्पताल में अब तक चार किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। पहला 6 दिसंबर, 2018 को किया गया। दूसरा जनवरी, 2018 में हुआ। तीसरा इस वर्ष 18 मई को तथा चौथा 9 जुलाई को किया गया। अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बाहर की राह नहीं देखनी पड़ रही है।
ट्रांसप्लांट टीम
डॉ. एस.एस.यदव, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. गोरधन चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र जांगीड़, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. शोभा उज्जवल, डॉ. गीता सिंगारिया, डॉ. धनंज्य अग्रवाल, डज्ञॅ. सुरेंद्र राठौड़, डॉ. अनुराग यादव, डॉ. हिमांशु गहलोत तथा डॉ. चेतन, डॉ. नवीन। ओटी स्टाफ: सलीम खान, अरविंद कुमार, हंसराज गुर्जर, कलावती चौधरी, देव चौधरी तथा चेतन कुमार।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EJYyt9q
0 comments:
Post a Comment