ठग क आठ ममल म 33 लख रपए रफणड करवए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने आठ मामलों में साइबर ठगी के 39.91 लाख रुपए में से करीब 33 लाख रुपए होल्ड करवाने के साथ ही पीडि़तों को रिफण्ड करवाए। इनके अलावा आठ लाख रुपए होल्ड भी करवाए गए हैं। साइबर ठगों की 18 सिम ब्लॉक भी कराईं गईं हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) लाबूराम ने बताया कि साइबर ठगी की बढ़ती शिकायतों के तहत थानाधिकारी गीता बिश्नोई के निर्देशन में साइबर डेस्क के कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर बैंक व साइबर पॉर्टल अधिकारियों से सम्पर्क कर पहले तो ठगी की राशि होल्ड करवाई। फिर कोर्ट के आदेशों के तहत 32,83,550 रुपए रिफण्ड करवाए। निम्नलिखित मामलों में राशि रिफण्ड करवाई गई है...
- शनिश्चरजी का स्थान के पास पंजाब एण्ड सिंध बैंक के पीओ भूपेन्द्र कुमार से टेलिग्राम के मार्फत साइबर ठगों ने 28 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इनमें से 22 लाख रुपए रिफण्ड करवाए गए। शेष राशि भी होल्ड है और रिफण्ड के प्रयास किए जा रहे हैं।
- बैंककर्मी बनकर साइबर ठगों ने रामचन्द्र से निजी जानकारी हासिल कर बीस हजार रुपए ऐंठ लिए थे। इनमें से 9826 रुपए रिफण्ड कराए गए हैं।
- यशवेन्द्र थानवी ने गूगल से कस्टमर केयर के नम्बर लेकर बात की थी। फिर ठग ने सम्पर्क कर 19999 रुपए निकाल लिए थे। यह सम्पूर्ण राशि रिफण्ड कराई गई है।
- अशोक सांखला से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 95,361 रुपए ठग लिए गए थे। इनमें से 45,725 रुपए रिफंड कराए गए हैं।
- शाहरूख बैग के बैंक खाते से ठगों ने 35 हजार रुपए निकाल लिए थे। इनमें से दस हजार रुपए रिफण्ड कराए गए हैं।
- विनीता शर्मा से विनियोग के नाम पर 3.50 लाख रुपए ठग लिए गए थे। जो सम्पूर्ण रिफण्ड कराई गई है।
- रमेश पुरोहित से क्रेडिट कार्ड की लिमिट व पॉइंट बढ़ाने का झांसा देकर 46 हजार रुपए की ठगी कर ली गई थी। इनमें से 23 हजार रुपए रिफण्ड कराए गए हैं।
- मेहलावास निवासी महेन्द्रसिंह से नेक्सा एवरग्रीन कम्पनी में निवेश के नाम पर 6.25 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जो सम्पूर्ण राशि रिफण्ड करवाई गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7BQmcL5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment