Good News : सोमवार को 14 लाख परिवारों के खातों में आएगी गैस सब्सिडी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा के तहत सोमवार को प्रदेश के 14 लाख परिवारों को इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना की राशि ट्रांसफर करूंगा। प्रत्येक परिवार को 640 रुपए मिलेंगे। ऐसे करीब 80 लाख परिवार प्रदेश में हैं, लेकिन हमें अभी केंद्र सरकार से उज्जवला योजना के आंकडे नहीं मिले है। हम अपने स्तर पर ही खाद्य सुरक्षा योजना से जुडे परिवारों की जानकारी जुटाकर सिलेंडर की सब्सिडी जारी कर रहे हैं। यह क्रम लगातार चलेगा।

रविवार को सात घंटे के दौरे पर जोधपुर आए मुख्यमंत्री ने एक हजार करोड़ रुपए के शिलान्यास व करीब 92 करोड़ के विकास कार्यें के शिलान्यास किए। गहलोत ने कहा कि हमारी योजनाओं का चर्चा सभी जगह हो रही है। सरकार के प्रति माहौल सकारात्मक है।

प्रधानमंत्री और अमित शाह कई दौरे कर चुके हैं। अजमेर आए पीएम ने ईआरसीपी पर नहीं बोले, जबकि अजमेर ही उन्होंने इस योजना पर सकारात्मक रुख रखने का कहा था। गहलोत ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। इस बार बीजेपी से जुडे परिवार विचारधारा के लोग हमारा समर्थन करे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के एक क्लिक से प्रदेशभर के लाभार्थियों मिलेगी गैस सिलेंडर सब्सिडी

पीएम पर साधा निशाना
दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचे सीएम ने एयरपोर्ट पर कहा कि पीएम कहते हैं कि योजनाओं से देश दिवालिया हो जाएगा, जबकि रेवडियां तो मध्यप्रदेश में बंट रही है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में बंटी थी। हम महंगाई राहत कैंप के माध्यम से जनता को राहत दे रहे हैं। कर्मचारियों के भविष्य के लिए ओपीएस लागू किया है। हम प्रदेश में 40 लाख महिलाओं को जल्द ही तीन साल के इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्ट फोन देने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wOZxoXk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment