पीहर से लौट रही वृद्धा के ऊपर से निकला डम्पर, मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत जैसलमेर रोड स्थित कदमकण्डी पुल पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार व लापरवाही से आए मिक्चर डम्पर ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया और उस पर वृद्ध की जान ले ली। मृतका का दोहिता गंभीर घायल है।
पुलिस के अनुसार सिवांची गेट में सिंधियों का बास निवासी कल्लू (70) पत्नी शहबाज खान केरू में अपने पीहर गई थी, जहां से वो सिंधियों का बास निवासी अपने दोहिते सोहैल (24) के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौटने के लिए रवाना हुई। जैसलमेर रोड पर कदमकण्डी पुल पर पहुंचे तो पीछे-पीछे चल रहे मिक्चर डम्पर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे नानी व दोहिता बाइक सहित नीचे गिर गए। तेज रफ्तार डम्पर बाइक और वृद्धा के ऊपर से निकल गया। जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोहिता घायल हो गया। जिसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, हादसे के बाद चालक डम्पर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची और डम्पर कब्जे में लिया। चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। जिसकी तलाश की जा रही है। परिजन के आग्रह पहर बगैर पोस्टमार्टम शव परिजन को सौंपा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h2NAI5i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment