अपनी सरकार से सवाल पूछने में दिव्या, मीना आगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

प्रदेश की 15वीं विधानसभा का अंतिम वर्ष चल रहा है। करीब एक साल से ज्यादा समय से विधानसभा का आठवां सत्र भी चल रहा है। माना जा रहा है कि आचार संहिता से पहले विधानसभा की एक या दो बैठकें ही आहूत होगी। अब तक जिले के विधायकों ने 1795 सवाल पूछे हैं। जनता के मुद्दे विधानसभा में उठाने को लेकर विधायकों के प्रदर्शन की पडताल में सामने आया कि सवाल पूछने में महिला विधायक सबसे आगे हैं। सर्वाधिक सवाल ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने उठाए हैं। दूसरे स्थान पर शेरगढ विधायक मीना कंवर रही है। सत्तासीन पार्टी की विधायक होने के बावजूद दोनों ने सरकार पर जमकर सवाल दागे हैं। जबकि सबसे कम सवाल लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई ने उठाए हैं। जिले में दस विधायकों में मुख्यमंत्री होने के नाते अशोक गहलोत सवाल नहीं पूछ सकते। भाजपा व रालोपा विधायक का भी इस मामले में प्रदर्शन अच्छा रहा है।

दिव्या 400 पार, मीना कंवर, पब्बाराम तीन सौ पार

विधानसभा में सवाल पूछने के मामले में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा सबसे आगे हैं। दिव्या ने आठ में से पांच सत्रों में 431 सवाल पूछे हैं। दूसरे नंबर फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नाेई ने 7 सत्रों में 362 सवाल पूछे, तीसरे स्थान पर शेरगढ विधायक मीना कंवर ने छह सत्रों में 361 सवाल पूछे हैं। इनके अलावा भोपालगढ विधायक पुखराज गर्ग ने 274 सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने 178 सवाल पूछे हैं।

महेद्र, मनीषा किशनाराम दहाई में सिमटे

जिले में सबसे कम चार साल में महज 20 सवाल लूणी विधायक महेद्र सिंह विश्नोई ने पूछे हैं। इनमें चालू सत्र में चार सवाल हैं। इसी तरह से लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई ने 28, जोधपुर शहर विधायक मनीष पंवार ने 51 व बिलाडा विधायक हीराराम मेघवाल ने 90 सवाल पूछे हैं। किशनाराम विश्नोई ने एक साल चल रहे सत्र मेंएक भी सवाल नहीं पूछा है।


टॉप थ्री

--
दिव्या मदेरणा ओसियां विधायक, 431 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का, जवाब नहीं मिला। एक्ट लागू हुआ।
पब्बाराम विश्नोई, फलोदी विधायक, 362 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : खराब मीटर व ट्रांसफार्मर बदलने के नियम। जवाब नहीं मिला।
मीना कंवर , शेरगढ विधायक, 361 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : बिजली लोड सेटिंग की नीति को लेकर, जवाब नहीं मिला।
--

बॉटम थ्री
लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई, चार साल में बीस सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : लूणी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने को लेकर।


लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई, चार साल में 28 सवाल
महत्वपूर्ण सवाल : डिस्कॉम कंपनियों में इंटरनल ट्रांसफर को लेकर।

जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, चार साल में 51 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : जोधपुर शहर में आतिश बाजार का, जवाब नहीं मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9ShYnza
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment