जोधपुर।
नागौरी गेट थाना पुलिस ने सेवा सदर स्कूल के पास मकान में घुसकर तलवार व धारदार हथियार और तेजाब से जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि सेवा सदर स्कूल के पास निवासी सुनीता पत्नी राजेश वाल्मिकी के मकान में गत 5 जून की सुबह चार बजे 10-15 युवक घुस गए थे। तलवार, पाइप व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। नई बाइक व कूलर में तोड़-फोड़ की गई थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने तेजाब से भी हमला किया था। महिला की तरफ से जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने रामबाग कागा कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र राजेश वाल्मिकी, करण पुत्र दिनेश कण्डारा, मूलत: जैसलमेर हाल रामबाग कागा कॉलोनी निवासी अमन पुत्र हीरालाल वाल्मिकी व भदवासिया में नया नगर निवासी रितिक आदिवाल पुत्र सुनील वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। इनसे वारदात में प्रयुक्त तलवार, पाइप, कार व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Hfb8QVC
0 comments:
Post a Comment