जोधपुर।
पाली की इंदिरा कॉलोनी में रात तीन बजे पड़ोसी के मकान में घुसे दलित युवक की हत्या के मामले में रविवार को दूसरे दिन भी गतिरोध जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर सरगरा समाज व परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं।
पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी अजय 22 पुत्र राजेन्द्र कुमार सरगरा से 16 जून की रात दो-तीन बजे पड़ोसी के मकान में मारपीट की गई थी। उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से फिर मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई थी। फिलहाल शव मोर्चरी में ही रखा है। परिजन व समाज के लोग मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे हैं। महाबली सेना के विष्णु सरगरा ने कहा कि मांगें मानने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पाली की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने समाज के लोग व परिजन से समझाइश की, लेकिन वे मांगों पर अडिग हैं। मांगें मानने के बाद ही शव उठाने पर अड़े हुए हैं।
यह हैं मांगें...
- सभी छह नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल सहयोगियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी फरार हैं।
- पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
- किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी।
- मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी करवाई जाए।
- पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
- पीडि़त परिजन के खिलाफ दर्ज एफआइआर निरस्त की जाए।
----------------------------------
धोखे से बुलाया और फिर हत्या की
मृतक के बड़े भाई राहुल का कहना है कि पड़ोसियों ने छोटे भाई अजय को रात एक बजे फोन कर अपने घर बुलाया था, जहां सभी छह जनों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह चार बजे पुलिस ने घर आकर अजय के बारे में जानकारी दी थी। अस्पताल पहुंचने पर वह बेहोश मिला था। मृतक की मां पिंकीदेवी ने मिकू पुत्र केसरसिंह, उसके भाई डूंगरसिंह, सुखदीपसिंह, नारायणसिंह, जालमसिंह व भगतसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hXFJWb7
0 comments:
Post a Comment