रथ यतर 20 क : 35 फट ऊच रथ पर भई-बहन सग वरजत हग भगवन जगननथ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
इस्कॉन जोधपुर श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर की ओर से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत पहले दिन मंगलवार को निकाले जाने वाली रथ यात्रा विशेष रहेगी। यह रथ यात्रा 35 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक सिस्टम से बने विशिष्ट रथ पर निकाली जाएगी, जिसमे भगवान जगन्नाथ सहित अन्य विग्रहों को विराजित किया जाएगा। जोधपुर में यह छठा आयोजन होगा।

जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 20 से 28 जून तक चलेगा। जिसमें 21 जून से सात दिनों तक भगवान् जगन्नाथ व उनके भाई बलदेव व बहन सुभद्रा शहर के विभन्न स्थानों पर जाएंगे, जहां भक्त उनका दर्शन, कीर्तन व 56 भोग से स्वागत करेंगे। उसके बाद 28 जून को भगवान् की वापसी रथ यात्रा पार्शवनाथ सिटी से इस्कॉन मंदिर तक निकली जाएगी।
-------------

यह रहेगा रथ यात्रा का मार्ग
रथयात्रा मंगलवार शाम 4 बजे रावण का चबूतरा से रवाना होकर 12वीं रोड चौराहा, 5वी रोड चौराहा, शनिश्चर जी का थान, जालोरीगेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड, चिल्ड्रन्स पार्क, सत्संग भवन, जलजोग चौराहा, 12वीं ंरोड चौराहा होते हुए , रावण का चबूतरा पर समापन होगी ।

===
रथयात्रा में साकार होंगी प्रभु की लीला

मंदिर उपाध्यक्ष कालिंदी मोहन दास ने बताया कि रथ यात्रा में जगन्नाथ भगवान की लीला साकार वाली झांकियां शामिल की जाएगी। इनमें चैतन्य महाप्रभु, गोवर्धन पर्वत धारण किए भगवान, इस्कॉन परम्परा, विदेश में रथ यात्रा वाली झांकियां होंगी।
-------- ----------

जगन्नाथ कथा होगी
इस्कॉन जोधपुर के अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु ने बताया कि वृन्दावन से इस्कॉन के भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी जोधपुर आएंगे व विभिन्न स्थानों पर जगन्नाथ कथा करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के लोग शामिल होंगे।
--
भीतरी शहर में भी निकलेगी रथ यात्रा
भीतरी शहर सुनारों की घाटी स्थित 350 वर्ष पुराने जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।

पुजारी हरनारायण शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे जगदीश मंदिर से अचलनाथ मंदिर तक तथा वहां से पुनः जगदीश मंदिर तक रथ यात्रा निकाली जाएगी।
----------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BQb74es
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment