जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक विभाग में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में ह्रदय ट्यूमर (कार्डियक फाइब्रोइलास्टोमा) की दुर्लभ सर्जरी नि:शुल्क की गई।
सीटीवीएस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष बलारा ने बताया कि नागौर निवासी 30 वर्षीय अंकिता गत पांच माह से श्वांस की तकलीफ तथा धडक़न की अनियमितता से जूझ रही थी। उसे उत्कर्ष सीटीवीएस वार्ड में भर्ती किया गया। जांच में ह्रदय के दाहिने हिस्से में ट्यूमर की पुष्टि हुई। सर्जरी से ट्यूमर को निकालने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन बाईपास मशीन पर किया गया। ऑपरेशन के पश्चात मेडिकल पैरामीटर के नॉर्मल होने पर मरीज को वेंटिलेटर से हटाया गया। अब वह पूर्णता स्वस्थ है।दुर्लभ बीमारी
सहायक आचार्य डॉ. अभिनव सिंह ने बताया कि हृदय के ट्यूमर एक अत्यंत ही दुर्लभ बीमारी है, जिनका इंसिडेंट नॉर्मल पॉपुलेशन में 0.001 से 0.5 प्रतिशत होता है। यह बीमारी 30 से 60 वर्ष की आयु में पुरुषो की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है।
लकवे का खतरा
डॉ. अभिनव सिंह ने बताया कि इस केस में यह ट्राईकस्पीड वैलव से अराइज हो रहा था। ट्यूमर का कुछ भाग ट्राईकस्पीड वैलव के अंदर घुसा हुआ था। इस वैलव में लिकेज शुरू हो गया था और उसे सांस की काफी तकलीफ थी। ट्यूमर का कुछ भाग कोरोनरी साइनस को भी बंद कर रखा था। इंटरट्रियल सेप्टम से भी चिपका हुआ था, जिससे मरीज को लकवा भी हो सकता है।
हार्ट की झिल्ली
ट्यूमर की रिकरेंस रेट भी काफी ज्यादा है, जिसके लिए इंटरट्रियल सेप्टम को पूरा निकाला गया और हार्ट की झिल्ली से पुन: बनाया गया।
डॉक्टरों की टीम में ये
डॉ. सुभाष बलारा, डॉ.अभिनव सिंह, डॉ. देवाराम, डॉ. राकेश करनावत, डॉ. शिखा सोनी तथा डॉ. गायत्री।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6knPL0Y
0 comments:
Post a Comment