Indira Gandhi Canal Closure: 25 दिन तक पंजाब से नहीं आएगा पानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए इंदिरा गांधी कैनाल में पंजाब से 25 दिन पानी नहीं आएगा। इस दौरान नहर में पोंडिंग से संचित जल और शहर के जलाशयों में एकत्र पानी से काम चलाना पड़ेगा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) का जलप्रबंधन कारगर रहा तो इस दौरान जोधपुर के लोगों को पीने के पानी को लेकर किसी प्रकार के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।विभागीय जानकारी के मुताबिक 3 मई से पूर्ण नहरबंदी के चलते इंदिरा गांधी कैनाल में 25 दिन तक पंजाब से पानी नहीं आएगा। इस दौरान नहर में पोंडिंग में पानी के स्टॉक से आपूर्ति होती रहेगी। पोंडिंग सिस्टम से 474 एमसीएफटी पानी कैनाल में संचित किया गया है। इस पानी से जोधपुर के लोगों की 21 दिन प्यास बुझाई जा सकती है।

सात जून तक हो सुचारू आपूर्ति

विभागीय जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी कैनाल में एक जून से पानी की आवक शुरू होगी। पंजाब से छोड़ने के बाद जोधपुर तक पानी पहुंचने में सात दिन लगते हैं। इस लिहाज से सात जून को जोधपुर को नहर से पानी की आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।

पानी का लेखा-जोखा

474 एमसीएफटी पानी कैनाल पोंडिंग में ।341.95 एमसीएफटी पानी कायलाना-तख्तसागर में।

94.3 एमसीएफटी पानी सुरपुरा बांध में।

21 दिन तक पानी पोंडिंग से आएगा।

15 दिन का पानी कायलाना-तख्तसागर व सुरपुरा बांध में रिजर्व।

--------------------

जल प्रबंधन बेहतर

नहरबंदी के दौरान पिछली बार गहराए पेयजल संकट से सबक लेकर इस बार जल प्रबंधन को बेहतर बनाया गया है। इस बार शहर में पीने के पानी को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।- अजयकिशन छंगाणी, एसई प्रोजेक्ट, पीएचईडी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tZO6s3h
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment