जोधपुर।
चौपासनी बाइपास पर वीतराग सिटी के मुख्य गेट के बाहर गैंगवार के चलते राकेश मांजू पर गोलियां चलाने का मुख्य आरोपी और अन्य दो महीने बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस कमिश्नरेट व ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार तड़के नांदिया और पालड़ी राणावता गांव में दोनों इनामी बदमाशों के ठिकानों पर छापे मारे। एसयूवी सहित चार वाहन व 22 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गैंगवार के चलते एक फरवरी को वीतराग सिटी के मुख्य गेट पर राकेश मांजू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। नांदिया गांव निवासी मुख्य आरोपी विक्रमसिंह और पालड़ी राणावता निवासी बजरंग सिंह अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। विक्रम पर 10 हजार व बजरंगसिंह पर पांच हजार रुपए का इनाम है। एसीपी चक्रवर्तीसिंह व जयप्रकाश अटल और भोपालगढ़ उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल के नेतृत्व में चार थानाधिकारी, एक-एक एसआइ व एएसआइ ने मध्यरात्रि नांदिया में विक्रमसिंह व पालड़ी राणावता में बजरंगसिंह के मकान की घेराबंदी की। अल-सुबह दोनों ठिकानों पर छापे मारे गए। विक्रम के मकान से एक एसयूवी, एक बोलेरा कैम्पर, एक कार व एक जेसीबी और 22 हजार रुपए व बिजली का सामान जब्त किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/grc7Hty
0 comments:
Post a Comment