चालान से 5.50 करोड़ का जुर्माना वसूला, जानें पूरा मामला...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एमवी एक्ट के नए प्रावधानों के लागू होने के बाद से नियम तोड़ने पर चालान की जुर्माना राशि में कई गुना बढ़ोतरी से आमजन की जेबें कट रही हैं। दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट पकड़े जाने पर एक हजार रुपए जुर्मार्ने का प्रावधान है। नाबालिग के वाहन चलाने पर पिता का चालान बनाया जाकर 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं, पिता का लाइसेंस निलम्बित भी किया जा सकता है। इसके बावजूद आमजन यातायात नियमों की पालना करने में कोताही बरतकर न सिर्फ जान जोखिम में डाल रहे हैं, वरन जुर्माना अदा करके आर्थिक नुकसान भी भुगत रहे हैं।
बिना हेलमेट के 17 हजार व तेज रफ्तार के 14 हजार चालान
दुपहिया वाहन चालक और पीछे वाले यात्री के हेलमेट पहनने की अनिवार्यता लागू किए बरसों बीत चुके हैं। इनके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। वहीं, चार पहिया व दुपहिया वाहन चालक तेज रफ्तार में भी वाहन चलाकर खुद व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वर्ष 2022 में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने के 17,273 व तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के 14,055 चालान बनाए गए थे।
नो पार्किंग का जुर्माना सबसे कम, इसलिए सर्वाधिक चालान
एमवी एक्ट के नए प्रावधानों के तहत नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर दो सौ रुपए जुर्माने का प्रावधान है। जो एमवी एक्ट में सबसे कम जुर्माना राशि है। वर्ष 2022 में नो पार्किंग के 61,519 चालान बनाए गए थे। जो सर्वाधिक थे। इसकी वजह यह है कि यातायात पुलिस बिना हेलमेट अथवा अन्य नियम तोड़ने पर वाहन चालक को पकड़ती है और सबसे कम जुर्माना राशि वाले नो पार्किंग में चालान बनाकर दो सौ रुपए जुर्माना वसूलती है। पुलिस के लिए चालान भी बन जाता है और आमजन को अधिक जुर्माना राशि वहन नहीं करनी पड़ती है।
दो लाख से अधिक चालान से 5.50 करोड़ जुर्माना वसूला
यातायात पुलिस ने वर्ष 2022 में एमवी एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले दो लाख से अधिक वाहनों के चालान बनाए। इनसे 5.50 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है।
वर्ष 2023 : 58 हजार चालान
यातायात पुलिस ने वर्ष 2022 में दो लाख से अधिक चालान बनाए थे। वहीं, चालू वर्ष के तीन माह यानि एक अप्रेल तक 58 हजार से अधिक चालान बनाए जा चुके हैं। इनमें तेज गति व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 5262 चालान शामिल हैं।
वर्ष 2022 में प्रमुख चालान व संख्या
शीर्षक------------------------------------कुल चालान संख्या
तेज रफ्तार में वाहन चलाना---------------- 14,055
बिना हेलमेट-------------------------------17,273
बिना सीट बेल्ट----------------------------8680
मोबाइल पर बात करना--------------------3127
यातायात सिग्नल तोड़ना------------------1475
नो पार्किंग--------------------------------61,519
----------------------------------------------------------
यातायात नियमों की पालना करें...
'यातायात नियमों की पालना से सड़क हादसों से बचा जा सकता है। वर्ष 2022 में दो लाख से अधिक चालान बनाए गए थे। इस साल 58 हजार चालान बनाए जा चुके हैं।'
चैनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n75IOtg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment