bjp jodhpur : बूथ सशक्तीकरण को धार देंगे साथ ही नमो वॉलिंटियर्स

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बूथ सशक्तीकरण को धार देंगे साथ ही नमो वॉलिंटियर्स
शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों की गड़ा में कार्यशाला

जोधपुर. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों की बूथ सशक्तीकरण को लेकर नमो वॉलिंटियर कार्यशाला शनिवार को गड़ा गांव में आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल ने कहा कि नमो वॉलिंटियर के रूप में पार्टी ने एक से दस अप्रेल तक चलने वाले अभियान में जिन क्षमतावान और समर्पण करने वाले कार्यकर्ताओं का चयन किया है, वे बूथों पर जाकर बूथ सशक्तीकरण प्रयासों को नई धार देंगे। साथ ही नमो वॉलिंटियर्स को उनके कार्य कर्तव्य के बारे में जानकारी देकर आगामी कार्य योजना को लेकर बिंदुवार विस्तृत रूप से कार्यकताओं के साथ चर्चा करेगे। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रेल को कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाने एवं सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक शेरगढ बाबूसिंह राठौड़ ने कहा कि हम सबको मिलकर प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भाजपा जसवंतसिंह ईन्दा ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, जिला महामंत्री भाजपा जसवंतसिंह ईन्दा,मंडल अध्यक्ष पप्पूराम,मांगीलाल राव,गुलाबसिंह राठौड़,खुमान सिंह जोधा,रामसिंह ईन्दा,राणा प्रताप सिंह ईन्दा,पूर्व प.स.सवाईसिंह खारिबेरी, राजेन्द्रसिंह ईन्दा,मालमसिंह गड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जालमसिंह महेचा, कैप्टन अमरसिंह ईन्दा,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष भूरसिंह बस्तवा,ओबीसी मोर्चा के माधुराम दैया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मगसिंह गड़ा, अनोपसिंह,पूर्व सरपंच महेंद्रसिंह,नरपतसिंह, चंदनसिंह, सुमेरसिंह, उत्तमसिंह, प.स.कुंदनसिंह, प्रकाश चौधरी,भगीरथ देवासी,ओमाराम चौधरी,सांगसिंह भाटी,हरीसिंह जवाहर नगर,नकतसिंह गड़ा,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JKaI5wf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment