राजपूत शिक्षा कोष कैरियर गाइडेंस कार्यशाला 23 को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. राजपूत शिक्षा कोष के तत्वावधान में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए रविवार को होने वाली केरियर गाइडेंस कार्यशाला काे लेकर शनिवार को प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। सचिव बिशन सिंह सोढा ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित हनवन्त गार्डन में प्रातः 10:30 बजे शुभारंभ होगा। इसमें आईएएस शक्ति सिंह राठौड़, मुख्य अतिथि होंगे। आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ समेत कई वक्ता युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजपूत सभा भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद व राजपूत शिक्षा कोष के मुख्य संरक्षक डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, पूर्व आईपीएस डॉ. बहादुर सिंह राठौड़, प्रोफेसर नरपत सिंह शेखावत समेत पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यह होंगे 4 सत्र

कार्यशाला के संयोजक राजपूत शिक्षा कोष के सह सचिव श्याम सिंह सजाड़ा ने बताया कि प्रथम सत्र 12:30 से दोपहर 1:15 बजे तक होगा। यह सत्र हायर एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा, डिग्री एवं अन्य कोर्सेज की जानकारी पर आधारित होगा। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जेडीए चेयरमैन व अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय जेएनवीयू डॉ (प्रो ) महेंद्र राठौड़ व मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन होंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक होगा जो स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित होगा। इस सत्र की अध्यक्षता इंडियन होटल मैनेजमेंट संस्थान के शक्ति सिंह शेखावत करेंगे एवं मुख्य वक्ता पूर्व संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ उम्मेद सिंह सोढा होंगे। तृतीय सत्र दोपहर 2:30 से 3:15 बजे होगा जो ***** इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं तकनीकी शिक्षा में विभिन्न कोर्सेज की जानकारी पर आधारित होगा। इस सत्र की अध्यक्षता आरटीओ पाली प्रकाश सिंह राठौड़ व मुख्य वक्ता उप निदेशक तकनीकी शिक्षा डॉक्टर गजेंद्र सिंह सोढा होंगे। उन्होंने बताया कि चतुर्थ सत्र 3:15 से 4:30 बजे तक होगा। यह सत्र स्वरोजगार के विभिन्न क्षेत्र एवं कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी पर आधारित होगा। सत्र की अध्यक्षता पूर्व कुलपति कृषि विश्वविद्यालय डॉ जबर सिंह सोलंकी करेंगे एवं मुख्य वक्ता ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुरेंद्र सिंह शेखावत होंगे।

कार्यशाला के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व मौके पर भी

राजपूत शिक्षा कोष द्वारा युवाओं मे मार्ग दर्शन के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का पंजीयन ऑन लाईन किया जा रहा है। ऑन लाइन पंजीयन में अब तक 135 नें पंजीयन करा लिया व प्रक्रिया निरन्तर जारी है। पंजीयन सुविधा मौके पर भी मिलेगी ।कैरियर गाइडेंस कार्यशाला के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।काफी युवाओं की इसमें भागीदारी सुनिश्चित होगी ।

इनका मिलेगा मार्गदर्शन

केरियर गाइडेंस वर्कशॉप में मुख्य संरक्षक डॉ नारायण सिंह माणकलाव, निवर्तमान आरपीएससी चेयरमेन डॉ शिव सिंह राठौड़, पूर्व जेडीए चेयरमेन डॉ (प्रो.) महेन्द्र राठौड़, प्रो. नरपत सिंह शेखावत , सेवानिवृत्त आई पी एस डॉ बहादुर सिंह राठौड़ व पूर्व निदेशक आफरी डॉ त्रिलोक सिंह राठौड़ सहित अनेक शिक्षाविद् का मार्ग दर्शन मिलेगा ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yu3rNtS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment