16 माह में 2.65 अरब की हेरोइन जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सीमा पार यानि पाकिस्तान से भारतीय सीमा एक बार फिर तस्करी में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पुलिस ने पिछले 16 माह में सीमा से जुड़े पांच जिलों में 2.65 अरब रुपए की 68.352 किलो हेरोइन जब्त की है। पुलिस का मानना है कि अफगानिस्तान पर तालिबानी राज होने के बाद हेरोइन तस्करी बढ़ी है। (Heroine Smuggling)
भारी मात्रा में हो रही तस्करी
पुलिस सूत्रों की मानें तो सीमा पार से आने वाली हेरोइन अफगानिस्तान निर्मित है। जो अफीम से बनाई जाती है। अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जा होने के बाद से हेरोइन तस्करी तेज हुई है। सीमा सुरक्षा बल की 24 घंटे गहन निगरानी व पेट्रोलिंग के बाद भी सीमा पार से हेरोइन तस्करी हो रही है।
तस्करी का तरीका : ड्रॉन, सुरंग व गोफन
पुलिस के अधिकृत सूत्रों का कहना है कि सीमा पार के तस्कर ड्रॉन की मदद से हेरोइन तस्करी कर रहे हैं। इसके अलावा धोरों में सुरंग बनाकर अथवा गोफन (रस्सी में बांधकर फेंकना) से सीमा पार करके भी हेरोइन तस्करी की जा रही है।
आपसी रिश्तेदारी की आड़ में तस्करी
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सीमा पार रिश्तेदारियां हैं। वहां आने-जाने के दौरान यह लोग सीमा पार तस्करों के सम्पर्क में आते हैं और लालच में तस्करी के दलदल में फंसते हैं। वहीं, इंटरनेट कॉलिंग के जरिए भी तस्करी की जा रही है।
सीमा पर प्रमुख कार्रवाई
56 किलो हेरोइन जब्त
जून 2021 : सीमा सुरक्षा बल ने बीकानेर जिले के खाजूवाला में 56 किलो हेरोइन जब्त की थी। जो सीमा पार से अलग-अलग 56 पैकेट्स में पैक करके भेजी गई थी और पंजाब में आपूर्ति होनी थी।
9 किलो हेरोइन जब्त
10 अप्रेल 2023 : सीआइडी क्राइम ब्रांच जयपुर ने जैसलमेर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 9 किलो हेरोइन जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया।5 किलो हेरोइन श्रीगंगानगर में सप्लाई की जा चुकी थी। जो पकड़ी नहीं जा सकी।
---------------------------------------------------
पुलिस कार्रवाई में जब्त हेरोइन...
वर्ष 2022 में जब्त हेरोइन
जिला.....................मात्रा (किलो में)
नागौर....................0.180
बीकानेर.................2.096
श्रीगंगानगर...........18.804
हनुमानगढ़..............3.142
बाड़मेर..................15.128
----------------------------------------------------
वर्ष 2022 में जब्त हेरोइन
जिला.....................मात्रा (किलो में)
श्रीगंगानगर...........18.762
हनुमानगढ़..............0.440
जैसलमेर...............9.000



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oYOStxK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment