तीन दिन रहेगा मौसम शुष्क, 29 को बदलेगा मिजाज
अधिकतम तापमान 31.4 तथा न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर. शनिवार को मौसम साफ रहा। आगामी तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 29 मार्च को मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च को संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापामन 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 28 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। 29 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है।हवा की गुणवत्ता : मौसम साफ होने के साथ ही हवा में प्रदूषण बढ़ गया है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में जोधपुर शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 81 दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत एक्यूआइ 68 और देश का औसत एक्यूआइ 65 रहा।
कहां कितना एक्यूआइ
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड - 98
हाथी चौक - 100खोडियाल नगर- 107
सरस्वतीनगर- 94सरदारपुरा - 98
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wixRBaz
0 comments:
Post a Comment