ingp closure : इंदिरा गांधी कैनाल क्लाेजर आज से, शहर में अब केवल 15 दिन का पानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

इंदिरा गांधी कैनाल क्लाेजर आज से, शहर में अब केवल 15 दिन का पानी
पीएचईडी का दावा : जल संचय और प्रबंधन बेहतर, इस बार नहीं मंगवाने पड़ेंगे पानी के टैंकर
जोधपुर. साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए इंदिरा गांधी कैनाल 26 मार्च से 29 मई, 2023 तक 65 दिन बंद रहेगी। जोधपुर शहर के वाटर स्टोरेज कायलाना-तख्तसागर और सुरपुरा बांध लबालब भरे हुए हैं। इस पानी से शहर को 15 दिन निर्बाध रूप से पीने का पानी दिया जा सकता है। पंद्रह दिन से ज्यादा स्टोरेज की क्षमता भी नहीं है।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का दावा है कि नहरबंदी को देखते हुए किए गए जल संचय और जल वितरण के कुशल प्रबंधन से शहर को इस बार नहरबंदी के दौरान किसी प्रकार के पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर को रोजाना 13 से 15.5 एफसीएफटी पानी की आवश्यकता आंकी गई है। इस हिसाब से कायलाना-तख्तसागर और सुरपुरा बांध में उपलब्ध पानी से शहर की 15 दिन तक प्यास बुझाई जा सकती है। पीएचईडी के मुताबिक आंशिक नहरबंदी के दौरान आने वाले पानी और पोंडिंग सिस्टम से संचित नहर के पानी को मिलाकर शहर में ज्यादा से ज्यादा 10 दिन का संकट रहेगा। इस 10 दिन के संकट के लिए 15 दिन के पानी का स्टोरेज है। सबकुछ ठीक रहा और काेई विघ्न पैदा नहीं हुआ तो नहरबंदी के दौरान इस बार शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।---------------------

24 मार्च से 29 मई तक नहरबंदी।

30 अप्रेल से 29 मई तक पूर्ण नहरबंदी।

35 दिन आंशिक नहरबंदी।

---------------------

पेयजल किल्लत नहींनहरबंदी के दौरान संभावित पेयजल संकट का सामना करने के लिए सितंबर माह से ही हर दसवें दिन शटडाउन से जल संचय किया गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार शहर में पेयजल किल्लत नहीं होगी और किसी को घर पर पीने के पानी के लिए टैंकर नहीं मंगवाना पड़ेगा।

- प्रकाश बाफना, अधिशासी अभियंता, पीएचईडी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ciFXYz7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment