लोकल से ग्लोबल तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

संदीप पुरोहित

मारवाड में इस बार सियासत लोकल से ग्लोबल तक खूब चली। अंतरराष्ट्रीय मंच से लेकर स्थानीय निकाय और ग्राम पंचायत तक सबने अपने अपने अंदाज में सियासत की। जी 20 में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने अपनी सरकार और अपनी पार्टी की जमकर ब्रांडिंग की। एम्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में केन्द्र सरकार के प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही जोधपुर में सम्मेलन कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास ने अपनी ही मेयर वनीता सेठ से कहा कि मुख्यमंत्री भी बजट पेश करने से पहले विधायकों की राय लेते हैं, लेकिन यहां महापौर पार्षदों को पूछ ही नहीं रहीं है। सूर्यकांता व्यास जीजी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति सॉफ्ट रुख रखती हैं, पर मुख्यमंत्री का उदाहरण देकर जीजी ने आज के राजनेताओं को सही आइना दिखाया है। लोकतंत्र में सभी मुद्दों पर सर्वसम्मति नहीं हो तो भी विचारों का सम्मान तो होना ही चाहिए। विधायक व्यास ने जोधपुर की उत्तर की मेयर कुंती देवड़ा को भी आड़े हाथ लिया। साथ ही उनके पिता मानसिंह देवड़ा की विरासत को निभाने की सलाह भी दी। जमीनी हकीकत तो यही है कि दोनों मेयर अभी तक कोई विशेष परफोर्मेंस नहीं दिखा पाई हैं।

चुनावी साल है सभी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। हर मुद्दे को भुनाने में कोई पीछे नहीं है। जाट बैल्ट की हार्ट लैंड नागौर में आजकल पंचायती राज विभाग का एक आदेश खूब चर्चा में है। इसके ईद गिर्द ही सियासत घूम रही है। दरअसल, पंचायतीराज मंत्रालय ने पिछले दिनों आदेश जारी कर नागौर जिले की मूंडवा तहसील हुए पक्के कार्यों की दुबारा जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही मंत्री रमेश मीणा यहां सुर्खियों में हैं। सरपंच नाराज हैं। मीणा से खफा नागौर जिले के सरपंचों से रिश्ता साधने में सभी राजनीतिक दल जुटे। मूंडवा में अनशन पर बैठे सरपंचों को मनाने भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के विधायक भी पहुंचे हैं। चुनावी साल में सरपंचों की नाराजगी कोई भी दल झेलने की ताकत नहीं रखता है। भाजपा ने नागौर में नए वोटर से सम्पर्क साधना शुरू कर कर दिया है। इसी की तैयारी में जुटने का आह्वान करने बीते दिनों भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता नागौर आए।

सियासत का अपना अपना अंदाज है सिरोही से विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा के विधानसभा में बजरी रॉयल्टी का मामला उठाने के दूसरे ही दिन तीन वाहनों में भरकर आए रॉयल्टी ठेकेदार के एक दर्जन से अधिक लोगों ने कार से आल्पा से बुढेरी जा रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में देवासी गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनकी स्कॉर्पियो को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया।

मारवाड़ अब पूरी तरह चुनावी मोड पर आ गया है। सभी दांव खेले जा रहे हैं। ग्राम पंचायत से लेकर जी 20 तक छोटे से बडे तक सभी प्लेटफार्म का उपयोग राजनीतिक दल अपने एजेंडा पूरा करने के लिए कर रहे हैं।-संदीप पुरोहित



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7RH8EbA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment