पारा लुढ़का, अभी और ठिठुराएगी सर्दी
दिनभर चली सर्द हवा, फसलों को नुकसान
जाेधपुर. पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर चली सर्द हवा से मौसम में गलन बढ़ने से लोग परेशान रहे। गांवों में शीतलहर के चलते फसलों को नुकसान हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर फसलों का सर्वे करवाया जा रहा है, लेकिन शीतलहर से फसलों को बचाने के लिए किसान पारंपरिक उपायों पर ही निर्भर है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 22.8 तथा न्यूनतम तापमान 7. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान तीन डिग्री तथा न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम है। अभी सर्दी और बढ़ने के आसार है।
बारिश से बढ़ेगी सर्दीमौसम विभाग के मुताबिक 28 तथा 29 जनवरी को जोधपुर संभाग में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। आगामी 48 घंटे में दो से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस वृदिध् हो सकती है, लेकिन बारिश की स्थिति में सर्दी बढ़ेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MX8PBrg
0 comments:
Post a Comment